Uttar Pradesh; केएमसी मेडिकल कॉलेज को 250 एमबीबीएस सीटों की मंजूरी
एनएमसी की स्वीकृति से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बढ़ेगी प्रवेश क्षमता, पूर्वांचल को मिलेगा बड़ा लाभ

महराजगंज
महराजगंज स्थित केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संस्थान को 250 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश की स्वीकृति प्रदान की है। इससे प्रदेश के अधिक विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा का अवसर मिलेगा और पूर्वांचल की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।
एनएमसी ने दी मंजूरी
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की मंजूरी के बाद अब केएमसी मेडिकल कॉलेज में 250 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। सीटों की संख्या बढ़ने से मेडिकल शिक्षा का दायरा और व्यापक होगा। साथ ही अधिक छात्र डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकेंगे।
छात्रों को मिलेगा लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार के पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत संचालित यह मेडिकल कॉलेज आधुनिक चिकित्सा शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जाना जाता है। नई स्वीकृति मिलने के बाद पूर्वांचल के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा।
उपलब्धि पर मनाया गया जश्न
संस्थान में मंजूरी मिलने की खुशी में चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव का बुके भेंट कर स्वागत किया गया तथा मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। इस दौरान शिक्षकों, चिकित्सकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
चेयरमैन ने जताया आभार
चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह सफलता पूरे संस्थान के सामूहिक प्रयास, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिणाम है। उन्होंने सभी शिक्षकों, चिकित्सकों, कर्मचारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा।
उत्कृष्ट शिक्षा का संकल्प
सीईओ डॉ. एस.एम. रफिक ने इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान के विजन और पूरी टीम के समर्पण को दिया। वहीं डीन प्रो. डॉ. संकल्प द्विवेदी ने कहा कि 250 सीटों की स्वीकृति के साथ संस्थान की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि अनुभवी फैकल्टी की मदद से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी और क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहेंगी।
संस्थान के अधिकारियों, शिक्षकों, चिकित्सकों और कर्मचारियों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।
रिपोर्ट – धनंजय पटेल (महराजगंज)
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



