
ललितपुर
ललितपुर में ज्वेलरी बाजार को नई रफ्तार देते हुए किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने अपना एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू किया है। स्टेशन रोड पर स्थित इस शोरूम का भव्य उद्घाटन हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
शोरूम के उद्घाटन के साथ ही ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की गई है। लॉन्च अवसर पर डायमंड ज्वेलरी पर विशेष छूट दी गई, वहीं फेस्टिव सीजन के तहत डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज में भारी रियायत उपलब्ध कराई जा रही है।
ऑफर के तहत ग्राहकों को सिल्वर कॉइन, पुराने सोने पर एक्सचेंज और अन्य विशेष लाभ भी दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही बैंक कार्ड के माध्यम से खरीदारी पर अतिरिक्त छूट और आसान भुगतान विकल्प भी उपलब्ध हैं।
कंपनी प्रबंधन ने कहा कि ललितपुर में इस शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और भरोसेमंद सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। यह शोरूम ग्राहकों को प्रीमियम शॉपिंग अनुभव प्रदान करेगा।
फ्रेंचाइजी पार्टनर्स ने भी इस पहल को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि यह ब्रांड स्थानीय बाजार में ग्राहकों की पसंद को नया आयाम देगा और ज्वेलरी बाजार को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी गई। जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण, स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर का आयोजन कर सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
रिपोर्ट – आर के पटेल
ललितपुर
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर


