Uttar Pradesh; परतावल में अंबेडकर जयंती पर जनसैलाब
गाजे बाजे के साथ निकली भव्य रैली, संविधान की पुस्तक बना आकर्षण का केंद्र

परतावल
डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर परतावल क्षेत्र में गाजे बाजे के साथ भव्य रैली निकाली गई, जिसका परतावल चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। विभिन्न गांवों से निकली इस रैली ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया।
तरकुलवा, सिरसिया, बसवार और कुसम्हा गांवों से निकली रैली जैसे ही परतावल चौराहे पर पहुंची, वहां पहले से मौजूद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर जय भीम के नारों और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
रैली में शामिल लोग बाबा साहेब के विचारों और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए आगे बढ़ रहे थे। कार्यक्रम के दौरान संविधान के मूल सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस दौरान रामगोपाल यादव हाथ में संविधान की पुस्तक लिए हुए रैली का नेतृत्व करते नजर आए, जो पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण बने रहे।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, सपा नेत्री गीता रत्ना, जनार्दन यादव, अरविंद यादव और उस्मान गनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रैली के माध्यम से सामाजिक एकता, समानता और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में जागरूकता का वातावरण बना।
रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



