Uttar Pradesh; परतावल में परशुराम जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब
भव्य आयोजन में ब्राह्मण समाज की सहभागिता, एकजुटता और आदर्शों पर जोर

परतावल (महराजगंज)
भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर परतावल स्थित प्रेम नारायण कृष्ण त्रिपाठी इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और भगवान परशुराम के जीवन आदर्शों पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के त्याग, साहस और धर्म के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
पूर्व सांसद प्रतिनिधि भरत शुक्ल ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन समाज को सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की।
डॉ अशोक पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की मजबूती के लिए एकजुटता आवश्यक है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी सहयोग और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबंधक संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके मार्गदर्शन में समाज को आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



