Uttar Pradesh; ताइक्वांडो डेमो ने छात्रों को किया रोमांचित
हेरा पब्लिक इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बढ़ा उत्साह

महराजगंज
नगर पंचायत निचलौल स्थित हेरा पब्लिक इंटर कॉलेज परिसर में ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों द्वारा आयोजित डेमो कार्यक्रम ने छात्र छात्राओं को रोमांचित कर दिया। आत्मरक्षा के प्रदर्शन को देखकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक चंचल सोनी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो के विभिन्न कौशल का प्रदर्शन किया। टीम में खुशबू जायसवाल, मोनिका यादव, अंकुर यादव, अंश विश्वकर्मा, नैतिक यादव, शुभम यादव, प्रांजल यादव, समर प्रताप गुप्ता और अंकित कन्नौजिया शामिल रहे।
प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाते हुए बताया कि विषम परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा कैसे की जा सकती है। उन्होंने ताइक्वांडो को केवल खेल नहीं, बल्कि जीवन उपयोगी कला बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला।
डेमो के दौरान खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट और विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया, जिससे छात्र छात्राओं ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के संचालक डॉ अहमद अजीज और प्रधानाचार्य अबुल कासिम ने कहा कि ताइक्वांडो न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना को भी मजबूत करता है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



