Bihar ; विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम है बजट
केंद्रीय बजट 2026 27 को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय प्रभारी छाया तिवारी का बयान

कटिहार
केंद्रीय बजट 2026 27 को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बिहार प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी छाया तिवारी ने दूरदर्शी और जनकल्याणकारी बताते हुए इसे विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत कदम करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आने वाले समय में भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की ठोस नींव रखता है।
छाया तिवारी ने कहा कि बजट में युवा, गरीब, महिला और किसान वर्ग को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जो समावेशी विकास की सरकार की सोच को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास को साथ लेकर चलने की नीति से सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए दिव्यांग कौशल और दिव्यांग सहारा जैसी योजनाएं, महिलाओं की आर्थिक मजबूती के लिए महिला शी मार्ट, तथा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए रेलवे कॉरिडोर, सड़क निर्माण और जल परिवहन से जुड़ी योजनाएं इस बजट की अहम विशेषताएं हैं।
भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय प्रभारी ने कहा कि कुल मिलाकर केंद्रीय बजट 2026 27 आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देता है और देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
जिल प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



